डिजिटल शिक्षा के लिए नई पहल
गाँव के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कदम — झालाटाला स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
अलवर ई-विद्या प्रोजेक्ट के तहत लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झालाटाला में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को भी शहरी स्कूलों जैसी आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह सुविधा गाँव के उन छात्रों के लिए वरदान सिद्ध होगी जो तकनीकी संसाधनों की कमी के चलते अब तक डिजिटल शिक्षा से वंचित थे। अब वे भी बड़े शहरों के विद्यार्थियों की तरह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स से पढ़ाई कर सकेंगे।

.jpeg)


Comments
Post a Comment